🟢 बाजार ऊपर हैं। हमारे 120K+ समुदाय का प्रत्येक सदस्य जानता है कि इसके बारे में क्या करना है। आप भी जान सकते हैं।40% की छूट क्लेम करें

नतीजे आने पर विपक्ष के चेहरे होंगे बेनकाब : भूपेंद्र चौधरी (आईएएनएस साक्षात्कार)

प्रकाशित 18/05/2024, 04:21 pm
नतीजे आने पर विपक्ष के चेहरे होंगे बेनकाब : भूपेंद्र चौधरी  (आईएएनएस साक्षात्कार)

लखनऊ, 18 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने जमीन से उठकर प्रदेश अध्यक्ष तक की कुर्सी का सफर तय किया है। संगठन में उनकी बहुत गहरी पकड़ मानी जाती है। उनके नेतृत्व में भाजपा कई चुनावों में सफलता पा चुकी है। अब वह पूरी ताकत से लोकसभा के चुनाव मे जुटे हैं। उनका दावा है कि भाजपा इस चुनाव में यूपी में 80 सीटें जीतेगी। चौधरी का कहना है कि जाति धर्म पर बांटने वाले विपक्ष के चेहरे नतीजे आने पर बेनकाब होंगे।उन्होंने आईएएनएस के साथ विभिन्न चुनावी मुद्दों पर खुलकर बातचीत की है। पेश है बातचीत के कुछ अंश :

सवाल : पहले और दूसरे चरण में जातीय बिखराव की बाते सामने आई थी। इसका कितना असर अन्य चरण में पड़ता दिख रहा है?

जवाब : ये लोग (विपक्ष) समाज को बांट कर राजनीति करते रहे हैं। समाज, भाषा जाति, क्षेत्र और अगड़े-पिछड़े के नाम पर उत्तर भारत को दक्षिण भारत के नाम पर लड़ाने का काम कर रहे हैं। लेकिन अब जनता सजग हो चुकी है। भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के नारे को लेकर आगे बढ़ रही है। परिणाम आने पर इनके (विपक्ष) चेहरे बेनकाब होंगे।

सवाल : चार चरण के चुनाव बीत चुके हैं, भाजपा को कितनी सीटें मिलने की संभावना देख रहे हैं?

उत्तर : यूपी में 39 सीटों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। पांचवां, छठा और सातवां तीन चरण शेष हैं। निचले स्तर से जो फीडबैक आ रहा है, उसके आधार पर भाजपा को 39 सीटें मिल रहीं हैं। इन्हें हम बड़े अंतर से जीत रहे हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर लोगों का विश्वास है। भाजपा के कार्यकर्ता भी दुख दर्द में लोगों के साथ खड़े रहते हैं। इस वजह से लोगों का विश्वास भाजपा के प्रति है। जब चार जून को परिणाम आएंगे तो उसमें यह परिलक्षित होगा।

सवाल : विपक्ष का आरोप है कि अगर भाजपा 400 के आंकड़ा को पार करती है तो संविधान बदल देगी। क्या कहना है?

जवाब : 10 साल से भाजपा की केंद्र में सरकार है। सबसे ज्यादा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े समाज के सांसद हमारी पार्टी से ही हैं। संगठन में भी सबसे ज्यादा इसी वर्ग के लोग हैं। पीएम भी पिछड़े वर्ग से हैं। क्या हम लोग अपना आरक्षण खत्म करने देंगे। यह कांग्रेस का षड्यंत्र है। कांग्रेस ने हमेशा यह प्रयास किया है कि आरक्षण को धार्मिक आधार पर लागू किया जाए। जहां जहां इनकी सरकार रही है, वहां वहां मुस्लिम को पिछड़े वर्ग में शामिल कर आरक्षण पर डाका डालने का काम हुआ है। यह नकारात्मक वातावरण बनाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

सवाल : सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दावा किया है कि वह 79 सीट जीत रहे हैं। केवल एक सीट पर लड़ाई है।

जवाब : सपने देखने का अधिकार सभी को है। अखिलेश यादव सपने में ही रहते हैं। वह 2022 में सब सीटें जीत रहे थे। जबसे इनके नेतृत्व में पार्टी आई है, तब से वह एक भी चुनाव नहीं जीत पाए हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा सभी सीटों पर विजयश्री हासिल करने जा रही है।

सवाल : केजरीवाल कह रहे हैं कि भाजपा चुनाव जीतती है तो शाह पीएम बनेंगे और योगी जी को सीएम पद से हटा दिया जाएगा। इस पर क्या कहना है?

जवाब : वह शायद अपने बारे में कह रहे थे। उन्होंने जो बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार के कारनामे किए हैं, उसमें जेल जाना पड़ेगा। अभी कुछ समय के लिए बच गए हैं। भविष्य में उन्हें त्याग पत्र देना पड़ेगा। एक और राज्य राबड़ी देवी के रास्ते चलेगा। वो अपने मन की बात बोल रहे हैं। भाजपा मोदी जी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। कहीं नहीं कहा गया कि मोदी जी त्यागपत्र देंगे। मोदी जी 2029 तक पीएम रहेंगे। आगे जैसा जनता का निर्णय होगा, हम उसे स्वीकार करेंगे।

सवाल : कांग्रेस पार्टी का दावा है कि सरकार बनने पर 10 किलो राशन देंगे, इसे कैसे देखते हैं?

जवाब : कांग्रेस 70 साल से क्या कर रही थी। सबसे बड़ा खाद्यान्न घोटाला सपा और कांग्रेस सरकार में हुआ। गरीबों को राशन नहीं मिलता था। कांग्रेस और सपा के दलाल सब खा जाते थे। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज गरीबों को नि:शुल्क राशन मिल रहा है। इनके भ्रष्ट कार्यकाल को सब जानते हैं।

सवाल : भाजपा के साथ अपना दल, सुभासपा और रालोद जैसे दल जुड़े हैं। भाजपा को कितना लाभ मिल रहा है?

जवाब : विचारधारा के आधार पर हम काम कर रहे हैं। सड़क, पानी और बिजली को लेकर अधिक संवेदनशील हैं। 70 से अधिक वर्ष के लोगों का इलाज फ्री हो रहा है। 24 घंटे बिजली उपलब्ध हो रही है। पुरानी सरकारों में बिजली वितरण में भेदभाव था। कुछ वीआईपी जिलों में ही बिजली आती थी। इस भेदभाव को खत्म किया गया है। हमारी विचारधारा से जो सहमत हैं, उन्हें साथ लेकर चल रहे हैं।

--आईएएनएस

विकेटी/एसकेपी

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित