🟢 बाजार ऊपर हैं। हमारे 120K+ समुदाय का प्रत्येक सदस्य जानता है कि इसके बारे में क्या करना है। आप भी जान सकते हैं।40% की छूट क्लेम करें

पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी की याद में श्रद्धांजलि सभा, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

प्रकाशित 18/05/2024, 03:23 am
पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी की याद में श्रद्धांजलि सभा, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

पटना, 17 मई (आईएएनएस)। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुशील कुमार मोदी की याद में शुक्रवार को रविंद्र भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ ही दूसरे उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा शामिल हुए। सभा में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने स्व. मोदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि बिहार के लिए स्व. मोदी का योगदान अविस्मरणीय है तथा उसे आने वाली पीढ़ियां याद करेंगी। हमें केवल शब्दों से ही नहीं, बल्कि अपने कार्यों के माध्यम से भी उन्हें श्रद्धांजलि देनी चाहिए। राजनीति ही नहीं, बल्कि सामाजिक संस्थानों के साथ भी उनका संबंध विलक्षण था। स्व. मोदी ने उन्हें बिहार के कई सामाजिक संस्थानों से जोड़ा।

उन्होंने कहा कि सुशील मोदी के साथ उनका संबंध वर्ष 1978 से था। राज्यपाल के रूप में बिहार आने पर सबसे पहले उन्होंने ही उनका स्वागत किया था।

इस मौके पर नीतीश कुमार भी पहुंचे और सभा में भाग लिया। वे इस दौरान भावुक हो गए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि हमने मार्गदर्शक और बड़ा नेता खोया है। सरकार से लड़ना आसान नहीं होता है। वह ज्यादा उम्र में भी किसी बैठक में अनुपस्थित नहीं होते थे। पार्टी की चिंता भी वे लगातार करते रहे। उन्होंने जो रास्ता दिखाया है, उस पर हम चलें, यही सच्ची श्रद्धांजलि है।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि स्व. मोदी निर्भीक नेता थे। अगर मुझे किसी ने हिंदी सिखाया तो वह सुशील मोदी जी थे। वे कहा करते थे कि जैसी भी हिंदी बोलें, लेकिन, बोलते रहें। आज उन्हीं के कारण हम जैसी भी हिंदी बोल पाते हैं, वह बोलते हैं।

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सुशील मोदी में अपनत्व का भाव व सकारात्मक सोच था। उन्होंने निर्भीकता के साथ भ्रष्टाचार से लड़ाई लड़ी।

--आईएएनएस

एमएनपी/एबीएम

नवीनतम टिप्पणियाँ

हमारा ऐप इंस्टॉल करें
जोखिम प्रकटीकरण: वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।
इस समझौते का अंग्रेजी संस्करण मुख्य संस्करण है, जो अंग्रेजी संस्करण और हिंदी संस्करण के बीच विसंगति होने पर प्रभावी होता है।
© 2007-2024 - फ्यूजन मीडिया लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित