iGrain India - कानपुर। बढे भावो पर बिकवाली का दबाव व ग्राहकी सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मटर की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। बढ़ते आयात व उत्पादक मंडियों में मटर की उपलब्धता बनी रहने से मटर में मिलर्स व स्टाकिस्टों की लिवाली सुस्त बनी हुई है। जिस कारण कीमतों पर दबाव देखा जा रहा। (सीजीसी) के आंकड़ों से पता चलता है कि 2022-23 सीजन की तुलना में 2023-24 सीजन की पहली छमाही के दौरान कनाडा से मटर के निर्यात में करीब 3.60 लाख टन का इजाफा हुआ जबकि मटर के शिपमेंट में लगभग 3.80 लाख टन की गिरावट आ गई।सीजीसी के आंकड़ों के अनुसार कनाडा से लाइंसेंस युक्त टर्मिनलों के जरिए जनवरी 2024 में 4,12,300 टन मटर का निर्यात हुआ जिसे मिलाकर आयात 2023 से जनवरी 2024 की छमाही के दौरान मटर का कुल निर्यात बढ़कर 16.66 लाख टन पर पहुंच गया जबकि अगस्त 2022 से जनवरी 2023 की छमाही में इसकी मात्रा 13.08 लाख टन तक ही पहुंची थी। बिकवाली का दबाव बढ़ने व ग्राहकी कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान कानपुर मटर की कीमतों में 175 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में 4300 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार ललितपुर मटर की कीमतों में भी इस साप्ताह 150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 3800/4050 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। ग्राहकी कमजोर पड़ने से राठ मटर में 200 रुपए महोबा 150 रुपए व उरई में 275 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में राठ 3800/4000 रुपए महोबा 3900/4200 रुपए व उरई 3700/3925 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार जालौन 250 रुपए व कोंच 125 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहंत में जालौन 3990 रुपए व कोंच 3800/3925 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। कमजोर मांग के चलते आयातित मटर की कीमतों में भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में मुंबई कनाडा 4150/4200 रुपए रूस 4050 रुपए व मुंद्रा हजीरा कनाडा 4100/4150 रुपए व रूस 3950/4000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मटर दाल
मटर की गिरावट के असर व लिवाली सुस्त बनी रहने से मटर दाल कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में कानपुर 4800/4900 रुपए व इंदौर 5300/5400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।