नाग पंचमी पर 'चंद्रयान-3 मिशन' की सफलता के लिए विशेष पूजा

IANS

प्रकाशित 21 अगस्त, 2023 20:13

नाग पंचमी पर 'चंद्रयान-3 मिशन' की सफलता के लिए विशेष पूजा

बेंगलुरु, 21 अगस्त (आईएएनएस)। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में प्रसिद्ध श्रीकुक्के श्री सुब्रमण्यम मंदिर में सोमवार को नाग पंचमी उत्सव पर चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए विशेष पूजा की गई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के नाम पर विशेष पूजा की गई।मंदिर प्रबंधन ने 'कार्तिक पूजा', 'महा पूजा' की। चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए विशेष 'क्षीर अभिषेकम' (मूर्ति पर दूध डालकर भगवान को अर्पित करना) किया गया।

कुक्के सुब्रमण्यम प्रसिद्ध और बहुत प्रतिष्ठित हिंदू मंदिर है, जो नाग देवता को समर्पित है। तीर्थस्थल पर प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु आते हैं।

दरअसल, भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने पिछले गुरुवार की दोपहर को मुख्य अंतरिक्ष यान चंद्रयान-3 से लैंडर को सफलतापूर्वक अलग कर दिया।

चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान में एक प्रोपल्शन मॉड्यूल (वजन 2,148 किलोग्राम), एक लैंडर (1,723.89 किलोग्राम) और एक रोवर (26 किलोग्राम) शामिल है।

इसरो ने एक ट्वीट में बताया था- लैंडर मॉड्यूल (एलएम) को प्रोपल्शन मॉड्यूल (पीएम) से सफलतापूर्वक अलग कर दिया गया है।

करीब 600 करोड़ रुपये की लागत वाले भारत के तीसरे चंद्र मिशन का मुख्य उद्देश्य लैंडर को चंद्रमा पर उतारना है। इससे पहले भारत का चंद्रयान-2 मिशन विफल हो गया था, क्योंकि 'विक्रम' लैंडर चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

ऐप प्राप्त करें
Investing.com ऐप का रोज़ाना प्रयोग करके लाखों लोगों से जुड़ें एवं वैश्विक वित्तीय बाज़ारों के शीर्ष पर रहें।
अभी डाउनलोड करें

इसरो के मुताबिक, लैंडर के 23 अगस्त को शाम 5.47 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सॉफ्ट लैंडिंग करने की उम्मीद है।

लैंडर लगभग 100 किमी की ऊंचाई से चंद्रमा पर उतरेगा। चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को भारत के हेवी लिफ्ट रॉकेट एलवीएम-3 ने कक्षा में स्थापित किया गया था।

अंतरिक्ष यान ने पृथ्वी की परिक्रमा पूरी की और 1 अगस्त को चंद्रमा की यात्रा पर निकल गया।

--आईएएनएस

एबीएम

वित्तीय उपकरण एवं/या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में आपके निवेश की राशि के कुछ, या सभी को खोने का जोखिम शामिल है, और सभी निवेशकों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी की कीमत काफी अस्थिर होती है एवं वित्तीय, नियामक या राजनैतिक घटनाओं जैसे बाहरी कारकों से प्रभावित हो सकती है। मार्जिन पर ट्रेडिंग से वित्तीय जोखिम में वृद्धि होती है।
वित्तीय उपकरण या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेड करने का निर्णय लेने से पहले आपको वित्तीय बाज़ारों में ट्रेडिंग से जुड़े जोखिमों एवं खर्चों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, आपको अपने निवेश लक्ष्यों, अनुभव के स्तर एवं जोखिम के परिमाण पर सावधानी से विचार करना चाहिए, एवं जहां आवश्यकता हो वहाँ पेशेवर सलाह लेनी चाहिए।
फ्यूज़न मीडिया आपको याद दिलाना चाहता है कि इस वेबसाइट में मौजूद डेटा पूर्ण रूप से रियल टाइम एवं सटीक नहीं है। वेबसाइट पर मौजूद डेटा और मूल्य पूर्ण रूप से किसी बाज़ार या एक्सचेंज द्वारा नहीं दिए गए हैं, बल्कि बाज़ार निर्माताओं द्वारा भी दिए गए हो सकते हैं, एवं अतः कीमतों का सटीक ना होना एवं किसी भी बाज़ार में असल कीमत से भिन्न होने का अर्थ है कि कीमतें परिचायक हैं एवं ट्रेडिंग उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं है। फ्यूज़न मीडिया एवं इस वेबसाइट में दिए गए डेटा का कोई भी प्रदाता आपकी ट्रेडिंग के फलस्वरूप हुए नुकसान या हानि, अथवा इस वेबसाइट में दी गयी जानकारी पर आपके विश्वास के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।
फ्यूज़न मीडिया एवं/या डेटा प्रदाता की स्पष्ट पूर्व लिखित अनुमति के बिना इस वेबसाइट में मौजूद डेटा का प्रयोग, संचय, पुनरुत्पादन, प्रदर्शन, संशोधन, प्रेषण या वितरण करना निषिद्ध है। सभी बौद्धिक संपत्ति अधिकार प्रदाताओं एवं/या इस वेबसाइट में मौजूद डेटा प्रदान करने वाले एक्सचेंज द्वारा आरक्षित हैं।
फ्यूज़न मीडिया को विज्ञापनों या विज्ञापनदाताओं के साथ हुई आपकी बातचीत के आधार पर वेबसाइट पर आने वाले विज्ञापनों के लिए मुआवज़ा दिया जा सकता है।

साइन आउट
क्या आप वाकई साइन आउट करना चाहते हैं?
नहींहाँ
रद्द करेंहाँ
बदलाव को सुरक्षित किया जा रहा है